देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने परेड ग्राउण्ड पहुंचकर आयुर्वेद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध निजी आयुष शिक्षा काॅलेजों के आन्दोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनके आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। प्रीतम सिह ने कहा कि निजी आयुष शिक्षा काॅलेजों की मनमानी के खिलाफ आन्दोलनरत छात्रों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि निजी आयुष शिक्षा काॅलेजों द्वारा हठधर्मिता अपनाते हुए उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है तथा राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय की डबल बैंच के आदेशों का पालन नहीं कराया जा रहा है।
उन्होंने फीस बढ़ाने को निजी आयुष काॅलेजों की मनमानी तथा छात्रों का उत्पीड़न बताते हुए कहा कि नियमों के विरूद्ध छात्रों पर बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार उल्टे काॅलेजों के पक्ष में खड़ी दिख रही है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार प्रदेश प्रवक्ता डाॅ आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, देवेन्द्र सती, कुलदीप चौधरी आदि भी परेड ग्राउण्ड स्थित धरना स्थल पर उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



