छत्तीसगढ़ के चित्रकोट में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते दस माह में एक अप्रोच सड़क नही बनायी है। श्री अग्रवाल यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर का विकास ठप पड़ है। कांग्रेस सरकार ने बीते 10 माह में एक अप्रोच सड़क तक नही बना पायी है।
उन्होंने दावा किया कि यहां से पार्टी प्रत्याशी लछुराम कश्यप की जीत सुनिश्चत है। उन्होंने कहा कि बस्तर की आवाज विधान सभा तक पहुंचे इस लिए इस सीट से भाजपा की जीत पक्की है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आज शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा, जिसके चलते भाजपा के नेता प्रचार के आखरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक रहें हैं।


Download Android App
Download iOS App



