कांग्रेस सांसद ने किया आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन, लिए गए हिरासत में

Summary :

आदर्श चुनाव संहिता के अनुसार चुनाव के दिन राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव क्षेत्र में नहीं रूकना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कन्याकुमारी से सांसद एच वसंत कुमार को आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के मामले में सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ननगुनेरी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान श्री कुमार को चुनाव क्षेत्र में रूकने के कारण हिरासत में लिया गया। 
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने श्री कुमार की कार को रुकवाया और उन्हें थाना लेकर आयी, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। 
आदर्श चुनाव संहिता के अनुसार चुनाव के दिन राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव क्षेत्र में नहीं रूकना चाहिए।

Desk Team