छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ में कथित किडनी बीमारी से लोगों की हो रही लगातार मौतों को लेकर सरकार चिंतित है। बघेल ने आज चित्रकोट उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन प्रचार के लिए रवाना होने से पहले यहां मीडिया के प्रश्रों के जवाब में कहा कि सुपेबेड़ में कथित किडनी बीमारी से हो रही मौतों पर राज्यपाल अनुसुईया द्वारा दिए बयान से हतप्रद है।
प्रियंका का तंज- भाजपा के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं
उन्होंने कहा कि सुपेबेड़ में हो रही मौतों की घटना से सरकार चिंतित है और इस मामले को गंभीरता से ले रहे है। उन्होने कहा कि अगर राज्यपाल सुपेबेड़ जाती है तो अच्छी बात है, क्योंकि हम भी जानना चाहते है कि वहां हो रही मौतों की असली वजह क्या है।
राज्यपाल उइके ने कल सुपेबेड़ में हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए सुपेबेड़ दौरा करने की मंशा जाहिर की थी।उन्होने साथ ही यह भी कहा था कि अगर उन्हें हेलीकॉप्टर नहीं मिला तो वे सड़क मार्ग से सुपेबेड़ जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



