किरण बेदी ने सरकार से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने को कहा

Summary :

NULL

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राज्य सरकार से कहा है कि वह लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास केंद्रों तक आसान पहुंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाए। बेदी ने ट्वीट करते हुए कहा, पुडुचेरी के लोगों के लिए सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रचार करना है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि इससे लोग कुशल होकर बुनियादी सुविधाओं के लिए खुद पर निर्भर हो जाएंगे। किरण ने ट्वीट किया, यह सरकार का दायित्व है कि वह लोगों को छोटे उद्यम शुरू करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास केंद्र, माइक्रो क्रेडिट तक पहुंच आसान करे। उपराज्यपाल ने चुनी हुई पंचायती संस्थाओं को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

उन्होंने कहा, पुडुचेरी के लोगों को अनिवार्य चुनी हुई पंचायत और आर्थिक संसाधनों की सबसे ज्यादा जरूरत है। उपराज्यपाल ने अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि यहां एक दशक से ज्यादा समय से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।

Desk Team