मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के कृषि सचिव एस. के. पटनायक से अपने आवास पर हुई मुलाकात के दौरान झारखण्ड में कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार से सतत सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। रघुवर दास ने कहा कि कृषि का विकास ही राज्य के विकास को दीर्घस्थायी और सम्पूर्ण बनाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीठी क्रांति की अपील की है और झारखंड इसमें पूर्वी भारत का अग्रणी राज्य बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास सरकार करेगी। इसमें केंद्र सरकार भी सहायता करे। श्री पटनायक ने झारखंड में चल रहे कृषि सिंगल विंडो सिस्टम और बीज ग्राम के कार्यों की सराहना की। साथ ही मत्स्य उत्पादन और अनुदान पर महिलाओं को दो गाय देने की योजना की भी प्रशंसा की। बैठक में राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित खरे, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



