कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बाढ़ राहत कार्य बेहतर तरीके से किया। उनका यह बयान विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) की आलोचना के बीच आया है। दक्षिण कन्नड जिले से सांसद कटील ने विपक्षी पार्टियों से राजनीति करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्य में सहयोग करने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार राहत कार्य में असफल नहीं हुई है, हमारे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वह काम किया जो पिछली सरकारें नहीं कर सकीं। उन्होंने वे फैसले लिए जिन्हें अबतक नहीं लिया गया था।’’ कटील ने कहा, ‘‘ राहत कार्य तेजी से किए गए…हमारी सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतर तरीके से बचाव कार्य किया।’’ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और अध्ययन दल भेजकर एवं धन मुहैया कर सहयोग किया।’’
आरे प्रदर्शन पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- दिल्ली मेट्रो के लिए भी काटे गए थे पेड़
राहत राशि जारी करने में कथित देरी को लेकर हो रही आलोचना के बीच केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 1,200 रुपये की अग्रिम राशि जारी की। कटील ने अबतक उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि पूरी तरह से नष्ट हो गये मकानों के लिए पांच लाख रुपये, बाढ़ पीड़ितों को 10,000 रुपये त्वरित राहत के तौर पर देने, विस्थापितों को 5,000 रुपये मासिक किराया देने जैसे कदम उठाए गए हैं और राज्य सरकार 3,000 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में राज्य में आई बाढ़ से 22 जिलों के 103 तालुका प्रभावित हो गये और 80 लोगों की मौत हो गई। सात लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गये।


Download Android App
Download iOS App



