केरल : बेटे ने चिढ़ाया तो मां ने खोया आपा, हत्या कर जला दिया शव

Summary :

NULL

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से करीब 71 किलोमीटर दूर कोल्लम में एक मां ने अपने 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्‍या कर दी और उसके बाद उसके शव को आग लगा दी। इसके बाद महिला ने बेटे के शव को घर के पीछे फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला कोल्लम के पास कुंद्रा का है। यहां रहने वाली जया जॉब ने अपने बेटे जीतू जॉब अपने ससुराल में किसी संपत्ति विवाद को लेकर मार डाला। इसके बाद इस मां ने अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन जाकर अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के बयान में कई विरोधाभास पाए। इतना ही नहीं जब पुलिस ने महिला जया से पूछा कि उसका हाथ कैसे जला तो वह इसके बारे में भी पुलिस को कुछ नहीं बता सकी। पुलिस के मुताबिक जीतू अपने घर से सोमवार से गायब था। 17 जनवरी को उसके घर के समीप एक मैदान में उसका पूर्ण रुप से जला शव मिला।

इस नृशंस हत्या की कहानी तब खुलकर सामने आई जब पुलिस ने संदेह के आधार पर जीतू की मां जया से पूछताछ की। जया ने अपने 14 वर्षीय बेटे जीतू जॉब की हत्‍या करने के बाद उसके शव को घर से थोड़ी दूरी पर फेंक दिया। आरोपी जया ने पुलिस को बताया कि जब उसके बेटे जीतू ने किसी बात पर उसे चिढ़ाया तो उसने गुस्‍से में आकर उसकी हत्‍या कर दी।

किसी के उकसाने की प्रकृति का तुरंत पता नहीं लगाया जा सकता लेकिन जया के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर नहीं थीं। बुधवार को पुलिस ने जब घर का सर्च किया तो वहां से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस को शव मिला। कई बार पूछताछ करने के बाद 43 वर्षीय महिला ने अपना अपराध कबूल किया। वही, पुलिस ने उसे 18 जनवरी गिरफ्तार कर लिया।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team