कोच्चि : केरल के एर्नाकुलम जिले में परवुर के निकट आज एक युवक ने दिनदहाड़े चाकुओं से प्रहार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। मृतका की पहचान वरपुझा निवासी सीतल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी कोट्टम जिला के करुकचल निवासी प्रसान्त (28) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केबल टीवी ऑपरेटर का काम करता था और महिला के घर में किरायेदार था।
महिला से उसके प्रेम सम्बन्ध थे। युवक को पहले से ही तलाकशुदा महिला पर अन्य युवकों से सम्बन्ध होने का शक था। पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला को समुद, तट पर लाकर उसका मोबाइल फोन मांगा, जिसके मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रसान्त को कल अदालत में पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



