कोलकाता में हिंदू संहति के बैनर तले सरे आम गुरुवार को एक ही परिवार के 14 लोगों के धर्मांतरण के दौरान सवाल पूछने पर मीडिया पर हमला किया गया। इससे कई पत्रकार घायल हो गये हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।पुलिस ने हिंदू संहति के तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता के रानी रासमणि एवेंयू में हिंदू संहति के तत्वावधान आयोजित सभा में एक समुदाय के एक परिवार के 14 लोगों ने हिंदू धर्म में शामिल होने ती घोषणा की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया पर इस तरह से हमले को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में कानून अपना काम करेगा। हिंदू संहति मंच की ओर से धर्मतल्ला के रानी रासमणि एवेन्यू में बुधवार दोपहर एक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता जमा हुए थे। सभा मंच पर तपन घोष समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी थे। मंच पर नेता भाषण दे रहे थे। कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
उसी समय हुसैन अली नामक एक मुस्लिम परिवार के मुखिया को मंच पर बुलाया गया और उनके परिवार के 14 लोगों का धर्मांतरण किया गया। इसके बाद जब मीडियाकर्मियों ने हुसैन अली से उनके बारे में जानना चाहा तो संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ने की भी कोशिश की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



