बेंगलुरू: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने आज कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रादेशिक राजनीति में वापसी राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाएगी। ऐसी अटकलें हैं कि मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाएगा ताकि वह कर्नाटक की राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा, ”यदि यह खबर सही है तो, मैं खड़गेका स्वागत करूंगा, क्योंकि प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका पार्टी को राज्य में मजबूत ही बनाएगी। प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव भी होंने हैं । उनके पास वर्षों का अनुभव है और वह कभी चुनाव नहीं हारे हैं।” कांग्रेस पार्टी में मतभेद होने के बावजूद खडग़े जैसे बड़े नेताओं को लाकर वह विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत बनाना चाहती है।
पार्टी में आंतरिक मतभेद के कारण पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस. एम. कृष्णा जैसे बड़े नेता ने दूसरे दल का हाथ थाम लिया है। यह पूछने पर कि क्या खडग़े के नाम की घोषणा होने पर वह प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे, परमेश्वर ने कहा, ”यदि हाई कमान मुझे दोनों पदों । गृहमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष से हटने को कहता है तो, मैं फैसले का सम्मान करूंगा।”
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



