छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों ने तेल टैंकर उड़ाया, तीन लोगों की मौत

Summary :

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रावघाट क्षेत्र में रेलवे ट्रेक का काम चल रहा है। इस ​परियोजना के लिए डीजल टैंकर की व्यवस्था की गई थी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को विस्फोट कर एक तेल टैंकर को उड़ा दिया। धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। कांकेर जिला नक्सल प्रभावित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरोंडा और तुमापाल गांव के मध्य आज नक्सलियों ने एक तेल टैंकर को विस्फोट से उड़ा दिया। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रावघाट क्षेत्र में रेलवे ट्रेक का काम चल रहा है। इस ​परियोजना के लिए डीजल टैंकर की व्यवस्था की गई थी। आज जब टैंकर ताड़ोकी थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उसे उड़ा दिया जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 

बाबुल सुप्रियो से मारपीट की घटना के बाद जाधवपुर यूनिवर्सिटी बना रही है कार्यक्रमों के लिए कड़े नियम

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल भेज गया तथा नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक टैंकर रोजाना की तरह डीजल लेकर तुमापाल की ओर जा रही थी तभी नक्सलियों इसे निशाना बनाया।

Desk Team