..जब कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने मंगलौर की मेयर को मारा पंच, देखें वीडियो

Summary :

NULL

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को स्थानीय नेहरू मैदान में भारतीय कराटे आत्मरक्षा स्कूल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘ओपन कराटे टूर्नामेंट’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंगलौर की मेयर कविता सनिल भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कराटे चैंपियनशिप 2017 के उद्घाटन के दौरान शहर की मेयर कविता सानिल के साथ कराटे प्रेक्टिस की।

दोनों ही नेताओं ने रिंग में पहले तो कराटे के पोज दिए तो वहीं कुछ ही क्षणों बाद दोनों ने मजाकिया लहजे में एक-दूसरे पर कराटे का एक-एक वार भी किया। एक वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि पहले मेयर, सिद्धरमैया के पेट में पंच मारती हैं फिर सीएम उनके पेट में मजाक में पंच मारते हैं।

उद्घाटन के बाद इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण अहम है। उन्होंने कहा कि यह खासकर महिलाओं के लिए अहम है, क्योंकि विभिन्न जगहों पर उन पर हमले होते हैं। ब्रूस ली की फिल्म ‘इंटर द ड्रैगन’ उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर लड़की की आत्मरक्षा के लिए कराटे जरूरी है।

सिद्धरमैया ने कहा कि मैं जानता हूं कविता सानिल कराटे चैंपियन हैं। मैं कामना करता हूं कि हर लड़की इनकी तरह कराटे चैंपियन बने ताकी वो आसानी से किसी भी परेशानी का सामना कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को अपराधियों का सामना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में कराटे कक्षाएं शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

Desk Team