मेघालय में आज सुबह मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी गारो हिल्स जिले में 60 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप आज सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर आया, इस वजह से कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही। मेघालय और सात अन्य पूर्वोथर राज्य भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील माने जाने वाले जोन पांच में आते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके आज सुबह 4:28 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



