कर्नाटक के अटल बिहारी वाजपेयी जूलॉजिकल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक से पर्यटकों की गाड़ी के पीछे शेर आ गया और उन पर हमला करने लगा।

दरअसल पर्यटक पार्क में सफारी राइड करने गए थे उसी दौरान उनकी गाड़ी के पीछे एक शेर आ गया। उसी दौरान गाड़ी में बैठे एक शख्स ने शेर का पीछा करते हुए वीडियो बना लिया। उसके बाद पर्यटक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उसके बाद क्या था सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही आग की तरह वायरल हो गया।
पर्यटकों की जान ड्राइवर की चतुराई से बची
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पर्यटकों की गाड़ी का पीछा शेर कर रहा था इतना ही नहीं उसने हमला करने की भी कोशिश की। पर्यटकों को जंगल घुमाने के लिए जूलॉजिकल पार्क में सफारी राइड दी जा रही थी। उसी दौरान एक शेर उनकी गाड़ी का पीछा करने लगा।
शेर से पर्यटकों की जान ड्राइवर की चतुराई की वजह से बचाई गई। जैसे ही शेर को गाड़ी का पीछा करते हुए ड्राइवर ने देखा वैसे ही उसने तेज रफ्तार में गाड़ी भगानी शुरु कर दी। इस तरह से पर्यटकों की जान बचाई गई अगर ड्राइवर ऐसा नहीं करता तो पर्यटकों की जान भी जा सकती थी।
पीछा करता रहा शेर बहुत दूर तक

वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटकों की गाड़ी का पीछा शेर ने बहुत दूर तक किया। हालांकि ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी को वहां से भगाया जिसकी वजह से शेर पीछे रह गया और पर्यटकों की जान बच गई। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शेर अचानक से कैसे पर्यटकों पर आक्रामक हो गया।


Download Android App
Download iOS App



