गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा में ड्रग्स और रेव पार्टियों पर नियंत्रण की जरूरत है।साथ ही, उन्होंने नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने का भी संकेत दिया।
सीएम ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘ड्रग्स राज्य की महत्वपूर्ण समस्या है और इसपर हमारी सरकार नजर बनाए हुए हैं। वही मजाकिया लहजे में पर्रिकर ने कहा कि जो ड्रग लेते हैं वो रातभर डांस कर सकते हैं, लेकिन शराब पीने वाले दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं।
ड्रग्स तस्करों के लिए गोवा एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस है। सीएम ने कहा कि साल 2018 एंटी ड्रग्स के लिए समर्पित है। इसके लिए राज्य सरकार ने एंटी नैरोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। कहा कि ‘गोवा पुलिस ने उन जगहों की पहचान कर ली है जहां इन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है इनमें होटल, रेस्तरां मुख्य रूप से शामिल हैं।
हम अब इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनको काली सूची में डाला जाएगा व रेव पार्टी पर भी नियंत्रण किया जाएगा। हम इसे एक मिशन मोड में करेंगे। ”गोवा एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल, जहां हर साल लाखों देसी व विदेशी पर्यटक आते हैं, इसलिए यह प्रदेश नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के निशाने पर रहता है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



