रांची : आज राज भवन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधन परिषद्, पलाण्डू, बागवाणी मिषन, बिरसा कृषि विष्वविद्यालय एवं राय यूनिवर्सिटी, रांची के सहयोग से आज वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. दिनेश उरांव, नेता प्रतिपक्ष श्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल, सुपाड़ी तथा अरबियन खजूर के 43 पौधे लगाये गये।
विदित हो कि विगत 20 दिनों में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राज भवन में अमरूद के 122, अनार के 63, नींबू के 30, नारियल के 200, अरबियन खजूर के 40, शरीफा के 50, नाशपाती के 10, सपातू के 35, कटहल के 20, बैर के 20, बेल के 20 और सातूत के 15 पौधे का रोपण किया गया।
इसके अतिरिक्त औषधीय पौधे कपूर, एलोविरा, तुलसी, लेमन ग्रास, इलायची के साथ 50 लश्रर एवं बैगनवालिया के 200 पौधे लगाये गये। उनका कहना है कि सभी जन्मोत्सव, सालगिरह आदि अन्य अवसर पर पौधे लगायें एवं उनके निरंतर संवर्धन व संरक्षण हेतु प्रयत्नशील रहें। उन्होंने कहा कि राज भवन में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



