भुवनेश्वर: ट्रेन के एसी कोच में मरे हुए चूहे की बदबू की वजह से ओडिशा हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश शुक्रवार को मुंबई जाने वाली कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन से उतर गए। न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम का सफर करने वाले थे लेकिन उन्होंने भुवनेश्वर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में खराब स्वच्छता हालातों के खिलाफ विरोध जताने के लिए बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी।
न्यायाधीश के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि कोच में मरा हुआ चूहा पाया गया था। बोगी में घूसते ही मरे हुए चूहे की तेज बदबू आ रही थी. इस बारे में ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। ये बदबू बर्दाश्त करने लायक नहीं थी जिस कारण हाई कोर्ट के जज बेरहामपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए।
स्टेशन पर उतरते ही सबसे पहले उन्होंने वहां मौजूद रेलवे के रजिस्टर में इसके संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने एक बयान जारी कर घटना होने की बात स्वीकार की है और कहा है कि वह मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जस्टिस विश्वनाथ राय को भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम जाना था, लेकिन भुवनेश्वर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में खराब हालत को देखते हुए विरोधस्वरूप उन्होंने बीच में ही बरहमपुर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त कर दी।


Download Android App
Download iOS App



