पटना पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि आगामी 3 मार्च की रैली अब तक के इतिहास की न सिर्फ सबसे बड़ी रैली होगी, बल्कि देश की राजनीति को एक नया संदेश भी देगी। बिहार में श्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय स्तर पर श्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के मन में इतना सम्मान एवं उत्साह है कि लोग उन्हें सुनने के लिए पूरे बिहार से उमड़ पड़ेंगे।
श्री चौधरी ने बुधवार को जनता दल यू के वरिष्ठ नेता एवं पटना महानगर प्रभारी ई. शम्भूनाथ सिन्हा के साथ पटना के राजेंद्र नगर और कंकड़बाग में रैली के आमंत्रण के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।
बाद में राजेंद्र नगर में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए शम्भूनाथ सिन्हा ने कहा कि पूरे देश को यह रैली संदेश देगी कि राज्य एवं देश के लोग किस तरह के शासन को पसंद करते हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविनंदन सहाय ने की। बैठक को पार्टी के वरीय नेता धीरेंद्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, कृष्ण कुमार आम्बेडकर, राजेश पासवान, मंजेश शर्मा, अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा और कौशलेंद्र मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



