तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने लगाए आरोप – बीजेपी के कार्याकाल में सबसे ज्यादा लिया गया कर्ज

Summary :

तेलंगाना के प्रशासन मंत्री केटी रामाराव ने देश में महंगाई समेत अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। रामाराव ने मंगलवार को आयोजन में भाग लेने के बाद नारायणपेट में एक जनसभा को संबोधित किया है।

 तेलंगाना के प्रशासन मंत्री केटी रामाराव ने देश में महंगाई समेत अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। रामाराव ने मंगलवार को  आयोजन में भाग लेने के बाद नारायणपेट में एक जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े आठ साल में जितना कर्ज लिया है, उतना इस सरकार से पूर्व के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में नहीं लिया गया है।
सलाहकार ने किसानों से जुड़े मामले पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा एक अखबार में लिखे गये आलेख का जिक्र करते हुए रामाराव ने कहा कि किसानों पर कर लगाने का विचार भयावह है।
टोल वसूले पर क्या बोले रामाराव?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे रामाराव ने राजग सरकार के कार्यकाल में राजमार्ग और हवाई अड्डों के निर्माण को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर टोल वसूला जाता है, जबकि हवाई अड्डों का निर्माण निजी कंपनियां करती हैं।
बीजेपी पर लगाए आरोप
उन्होंने भाजपा पर देश में रोजी-रोटी से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का भी आरोप लगाया।
भाजपा ने इस बयान पर क्या दी प्रतिक्रिया?
इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद बी संजय कुमार ने विभिन्न विषयों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। महबूबनगर में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री राव के परिवार की संपत्तियों पर एक श्वेतपत्र जारी किया जाना चाहिए।

Desk Team