त्रिपुरा में PM मोदी की रैली : कहा – देश का भाग्य तब बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा

Summary :

NULL

पीएम मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। जहां बीजेपी ने त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के साथ चुनावी आगाज कर दिया है। आपको बता दे कि त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 18 फरवरी को चुनाव होने हैं। त्रिपुरा के सोनामुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा कि अब त्रिपुरा में विकास का युग आने वाला है।

उन्होंने कहा, लोगों को बेहतर रोजगार के अवसरों की जरूरत है। हिंदुस्तान में किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि त्रिपुरा में कैसी क्रांति आ रही है, ये चुनाव भाजपा नहीं यहां की जनता अपने हकों के लिए लड़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का भाग्य तब बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा। उन्होंने कहा कि हम त्रिपुरा के लिए तीन T पर फोकस कर रहे हैं- ट्रेड (व्यापार), टूरिज्म (पर्यटन) और ट्रेनिंग फॉर यूथ (युवाओं के लिए प्रशिक्षण)।

उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से यहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है लेकिन मुझे समझ नहीं आता गरीबों के अधिकारों की बात करने वाली पार्टी के राज्य में क्यों आज तक न्यूनतम वेतन कानून लागू नहीं किया गया है। उन्होंने पूछा कि क्यों आज तक यहां 7 वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है।

त्रिपुरा रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने काग्रेस को भी जमकर आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि लाठी से लोकतंत्र चलाना कांग्रेस की परंपरा है।

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में आज भी अंधकार युग में जी रहा है। इस चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ हम त्रिपुरा को अंधकार युग से बाहर लाकर, विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लोगों में जोश भरा और कहा चलो बदलाव करें।  उन्होंने कहा बदलाव तभी संभव है जब लोग अपना बदलाव करेंगे।  पीएम ने कहा कि देश का भाग्य भी तभी बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा।

पीएम मोदी ने माणिक सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब त्रिपुरा को माणिक नहीं चाहिए। माणिक से मुक्ति ले लो, अब त्रिपुरा हीरा के साथ चलेगा, हीरे का मतलब है हाईवे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में 51 शक्ति पीठ का हर कोई स्मरण करता है। जिनमें से एक देवी त्रिपुरा सुंदरी हैं। ये उसी का स्थान है। मैं उस धरती को नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा विकास के नए पायदान को छूना चाहता है। यहां के लोग ज्यादा से ज्यादा रोजगार पाने के महत्वाकांक्षी हैं।

आपको बता दे कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में इस समय सीपीएम की सरकार है। सीपीएम के पास इस समय 49 सीटें हैं। माणिक सरकार राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं। जिनकी सरल छवि के कारण पहचान है। यहां 18 फरवरी को चुनाव होंगे और परिणाम 3 मार्च को आएगा।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team