त्रिपुरा रैली : मोदी जी आते हैं दो-तीन वादे करते हैं आैर चुनाव के बाद भूल जाते हैं – राहुल

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर त्रिपुरा दौरे पर हैं। उन्‍होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी आते हैं, 2-3 वायदे कर जाते हैं, चुनाव के बाद भूल जाते हैं। जहां भी जाते हैं, कुछ ना कुछ गलत वायदे करके चले जाते हैं। जहां भी जाते हैं, कुछ ना कुछ गलत वादा करके चले जाते हैं।

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोदी जी कुछ गलत वादे करके चले जाते हैं। बता दें कि त्रिपुरा विधान सभा की 60 सीटों के लिए रविवार (18 फरवरी) को मतदान होने हैं।

आपको बता दें कि इस बार सीपीएम और कांग्रेस को बीजेपी भी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में रैली की और लेफ्ट के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस केंद्र में लेफ्ट के साथ रहती है और यहां दिखावे के लिए चुनाव लड़ रही है। इनको तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहिए। ये लोग सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।’

बता दे की त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 18 फरवरी को चुनाव होना है।तीन मार्च को चुनाव का परिणाम आना है। पिछले 25 सालों से यहां पर वाम मोर्च की सरकार है। माणिक सरकार 1998 में से लगातरा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां चुनाव जीतने के लिए अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team