कर्नाटक में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के फैसले को लेकर बीएस येदियुरप्पा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दक्षिण भारत में भगवा एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा इस ‘विवादित’ मामले का इस्तेमाल कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक की अर्थव्यवस्था में दूसरे राज्यों के कामगारों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, ‘‘एनआरसी का विवादित मुद्दा लाने से राज्य में विभाजन , भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति पैदा होगी।
भाजपा दक्षिण भारत में अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एनआरसी के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। मोइली ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की पीड़ा से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इन मुद्दों को उछाल रही है।


Download Android App
Download iOS App



