दाल के पैकेटों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की फोटो पर आपत्ति जताई

Summary :

उत्तराखंड के देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत दी जाने वाली दालों के पैकेटों में प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो लगाये जाने की घोर निन्दा करते हुए ज्ञापन सौंपा।

श्री शर्मा ने कहा कि एक तरफ पूरे राज्य में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार द्वारा खुलेआम दालों के पैकेट बांटे जा रहे है जो आचार संहिता का उल्लंघन है। 
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल और केवल राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है। अब चुनाव नजदीक देख राज्य सरकार इस तरह के हथकंडे अपनाकर जनता का विश्वास जीतना चाहती है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार डेंगू जैसी गंम्भीर बीमारी को रोकने में असफल सावित हुई है। 
श्री शर्मा ने कहा कि राजधानी देहरादून में कोई भी घर ऐसा नही है जहां डेंगू का प्रकोप न हुआ हो। उन्होंने कहा राज्य सरकार डेंगू जैसी भयानक बीमारी को रोकने में नाकाम सावित हुई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केन्द, और राज्य सरकार पोलोथीन बन्द करने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ पोलोथीन के पैकेटों में खुलेआम दाल बांटने का काम कर रही है। 
उन्होंने कहा कि पोलोथीन के नाम पर व्यापारियों के चालान काटे जा रहे हैं और राज्य सरकार अपना हित साधने के लिए पोलोथीन का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में काफी अन्तर हैं। 
प्रतिनिधिमण्डल में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ। आर। पी। रतूड़, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पार्षद नीनू सहगल, आनन्द त्यागी, प्रवक्ता शोभा राम, देवेन्द, सिंह, राजेश चामोली, अनिल चैहान, अर्जुन सोनकर, अजय सूद, आदि उपस्थित रहे।

Shera Rajput