चेन्नई : अन्नाद्रमुक में हाशिये पर चल रहे नेता टीटीवी दिनाकरण ने आज विद्युत मंत्री पी.थंगामनी को पार्टी के नमक्कल जिले के सचिव के पद से हटा दिया है। उनकी जगह एस.अनबाझगन को इस पद का भार सौंपा गया है। द्रविड़ पार्टियों के पदक्रम में जिला सचिव का पद काफी महत्त्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी के साथ पार्टी पर कब्जे की इस खींचतान में दिनाकरण ने कल मुख्यमंत्री को भी पार्टी के एक पद से हटा दिया था। दिनाकरण पहले ही कई मंत्रियों और पार्टी अधिकारियों को अन्नाद्रमुक के अलग-अलग पदों से हटाकर उनका प्रभार अपने समर्थकों को दे चुके हैं। पलानीस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पार्टी के दोनों धड़ों के 21 अगस्त को विलय के बाद से उन्होंने पार्टी के ढांचे में कई बदलाव किए हैं।
विलय के बाद घोषणा की गई थी कि जेल गई अन्नाद्रमुक की महासचिव और दिनाकरण की रिश्तेदार वी.के.शशिकला को पार्टी से निकालने के लिए कदम उठाए जाएंगे। दिनाकरण ने इससे पहले शनिवार को सरकार के मुख्य सचेतक एस राजेन्द्रन को पार्टी के अरियालुर जिला सचिव के पद से हटा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



