बेंगलुरू के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट में इलाज करा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत अब ठीक है। इंस्टीट्यूट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के के घोष ने आज कहा , ‘‘ उनकी हालत ठीक है। उन्होंने डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालना) पूरा कर लिया है और अब उनकी स्थिति बेहतर है। वह पूरी तरह ठीक हैं। ’’
घोष ने उन खबरों को खारिज किया कि 49 वर्षीय केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है और उन पर इंसुलिन का असर नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की दिनचर्या सुबह पांच बजे से शाम को छह बजे तक रहती है जिसमें योग से लेकर प्राकृतिक चिकित्सा की गतिविधियां शामिल हैं।
केजरीवाल ने कल दिल्ली में अंततराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था और वह दस दिन के प्राकृतिक उपचार के लिए बेंगलुरू रवाना हो गए थे।
गौरतलब है कि उपराज्यपाल कार्यालय में नौ दिन के धरने के बाद केजरीवाल के रक्त में शर्करा की मात्रा बहुत अधिक पायी गई थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



