झारखंड में धनबाद जिले के मुगमा थाना क्षेत्र में आज एक कारोबारी का शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशुतोष शेखर ने यहां बताया कि जिले के चिरकुंडा निवासी कारोबारी राधेश्याम बर्णवाल (55) निरसा बाजार में दुकान चलाते थे। दुकान बंद करने के बाद कल देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुये पुलिस उन्हें ढूंढने लगी।
श्री शेखर ने बताया कि छानबीन के दौरान आज सुबह जब उनकी दुकान खोली गई तो वहां उनकी लाश मिली। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनके सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर उनकी हत्या की गई है। इस मामले में दुकान के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



