हरिद्वार की एक अदालत ने हरिद्वार में आयोजित विवादास्पद धर्म संसद में नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद को जमानत दे दी है। नरसिंहानंद को मामले के सिलसिले में 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। धर्म संसद में कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया गया था।
डासना मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद को मिली जमानत
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने सोमवार को मामले में डिजिटल तरीके से सुनवाई करने के बाद नरसिंहानंद को जमानत दे दी। नरसिंहानंद को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है। अदालत ने उनसे ऐसा कोई भाषण नहीं देने को कहा है, जिससे सामाजिक समरसता भंग हो। इसने नरसिंहानंद को विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने वाले किसी समूह या कार्यक्रम का हिस्सा न बनने को भी कहा है।
अदालत ने कहा कि उन्हें मामले में जांच अधिकारी के समन का भी जवाब देना होगा। इसने कहा कि नरसिंहानंद प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गवाहों को नहीं धमकाएंगे और न ही अदालत की अनुमति के बिना विदेश जाएंगे। हरिद्वार में 17-19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



