महीने भर पहले करीब केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी खत्म कर दी थी। वही बीजेपी नगालैंड में चुनावी फायदे के लिए ईसाइयों को यरुशलम की मुफ्त यात्रा पर भेजने का वादा कर रही है। बीजेपी कह रही है कि वह अगर सत्ता में आती है तो यहां रहने वाले ईसाइयों को यरुशलम की यात्रा मुफ्त कराएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने सिर्फ नगालैंड में रहने वाले ईसाइयों से वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आती है तो उन्हें उनके तीर्थ स्थल यरुशलम की मुफ्त यात्रा कराएंगे।
बीजेपी द्वारा पिछले महीने हज सब्सिडी खत्म किए जाने के बाद मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी ने ईसाइयों से वादा किया है कि वह उन्हें यरुशलम की मुफ्त यात्रा कराएगी। मैं सही था, अगर चुनावों में फायदा लेना होता तो बीजेपी हज सब्सिडी को भी जारी रखती। ये बीजेपी का इंडिया फर्स्ट। बीजेपी के हिसाब से ‘इंडिया फर्स्ट’ का यही मतलब है।’ जब सब्सिडी खत्म की गई थी तो सीपीएम का कहना था कि हम भी इस तरह की सभी सब्सिडी को खत्म करने के पक्ष में हैं लेकिन इस तरह एकाएक हज सब्सिडी खत्म करना ठीक नहीं है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



