पनामा पेपर्स लीक केस: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को ED का समन, आज नहीं होंगी पेश, भेजा जाएगा नया नोटिस

Summary :

पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था।

बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, दरसल पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था। आज अभिनेत्री ऐश्वर्या ईडी के सामने नहीं होंगी पेश, बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी 2 बार अभिनेत्री को ईडी द्वारा समन भेजा गया था। दोनों बार उन्होंने पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम से समन को स्थगित करने की गुजारिश की थी।   
ऐश्वर्या के अलावा यह बॉलीवुड सितारे भी शामिल 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभिनेत्री ऐश्वर्या से पूछे जाने वाले सभी सवालों की सूची तैयार कर ली गयी थी, लेकिन अब उन्हें फिर समन भेजा जाएगा। इससे पहले अभिषेक बच्चन से भी इस मामले में पिछले महीने पूछताछ की गई थी। इससे पहले उन्हें दो मौकों पर तलब किया गया था। हालांकि, वह जांच में शामिल नहीं हुईं। इससे पहले 9 नवंबर को ऐश्वर्या को मामले में गवाही दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था।
फेमा के तहत मामला हुआ दर्ज

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया था, जब पनामा पेपर्स में दिखाया गया था कि टैक्स से बचने के लिए कंपनियों को अपतटीय द्वीपों में कैसे स्थापित किया गया था। बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था। इनमें देश के कई नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन सहित कई चर्चित लोग शामिल हैं। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन का भी नाम शामिल है।
क्या है पनामा पेपर्स कांड

पनामा पेपर्स कांड 3 अप्रैल 2016  को शुरू हुआ जब मोसेक फोन्सेका कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ लीगल दस्तावेज लीक हो गए। इस पेपर लीक कांड ने 2 देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की छवि खराब कर दी। लीक हुए दस्तावेज जर्मनी के अखबार’ एसजेड को मिले थे, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (आईसीआईजे) को सौंप दिया था।

कल प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 2 लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल

Desk Team