पटना : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मसौढ़ी के जवान संजय कुमार सिन्हा के परिवार वालों से मिल कर आज मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने नकद एक लाख रूपये की आर्थिक मदद की। साथ ही शहीद की पत्नी, माता-पिता से मिलकर मधेपुरा सांसद ने अश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में वो पूरी तरह से उनके परिवार के साथ हैं। इसके अलावा मेडिकल की तैयारी कर रहे शहीद संजय के एक मात्र पुत्र ओमप्रकाश का मेडकिल में दाखिला और उनकी बेटी की शादी का खर्चा उठाने की बात कही। मालूम हो कि कल सांसद पप्पू यादव ने भागलपुर के शहीद रतन कुमार ठाकुर के परिजनों से मिलकर भी एक लाख रूपए की आर्थिक मदद दी थी और उनके बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला करवाने की आश्वासन दिया था।
आपको बता दें कि पप्पू यादव आज मसौढ़ी पहुंच कर शहीद सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नम आखों से श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के शहीदों के प्रति रवैये पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि नेाताओं को शहीदों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें शहीदों पर राजनीति बंद करना चाहिए। आखिर क्या वजह है कि उरी के शहीदों की बेवा आज दर – दर की ठोकरें खा रही है, उन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिल पायी है। पप्पू यादव ने चाइलेंज करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सरकार ये तय कर दे कि एपपी – एमएलए शहीद के ही परिवार से होंगे।
उन्होंने पुलवामा की घटना पर इंटेलिजेंस पर भी सवाल खड़े किये और पूछा कि आखिर हमारा इंटेलिजेंस इतना कमजोर क्यों है। और जब अमेरिका ने 15 दिन पहले ही आगाह कर दिया था, तब क्यों सतर्कता नहीं बरती गई। उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा एजेंसी की चूक का ही यह परिणाम है। उनका साफ कहना था कि अगर सुरक्षा में ऐसी चूक ना होती तो आज हमारे सभी जवान हमारे साथ होते। उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और घर के भेदी को बेनाकब कर सफाया होना चाहिए। आज पूरा देश सरकार के साथ है। अभी चुनाव रद्द कर सरकार लादेन पर अमेरिका जैसी कार्रवाई करें और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का नाश करे।
पप्पू यादव ने कहा कि हमले के बाद जिस तरह नरेन्द्र मोदी लगातार शिलान्यास कार्यक्रम में वयस्त हैं, वो उनको बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। अभी पूरा देश बदले की आग में जल रहा है, और देश का प्रधानमंत्री उद्घाटन जैसे कार्यकर्मो में वयस्त है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शहीद के परिवार के साथ खुल कर नहीं आ रहे।


Download Android App
Download iOS App



