कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दुर्गा पूजा से तब से लगाव है जब वह मुख्यमंत्री भी नहीं थी यही कारण है कि वह दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर रही है, तो वहीँ दूसरी ओर आश्चर्य चकित होकर बोले कि केंद्रीय गृहमंत्री यहाँ क्यों आ रहे हैं ?
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शाह को पूजा का उद्घाटन करने के लिए यात्रा कर कोलकाता आने के बजाय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सी आर पार्क में ऐसा करना चाहिए था । चटर्जी ने कहा कि हालांकि यह उनके ऊपर है कि वह कहां जायें ।
भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम कोलकाता के साल्ट लेक के बी जे ब्लाक में सामुदायिक दुर्गा पूजा समारोह का मंगलवार को उद्घाटन करने का है । यह पूछे जाने पर कि ममता भी दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर रही हैं, तो चटर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा समारोहों से कई सालों से उनका गहरा नाता रहा है और ऐसा तब से है जब वह मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान भी नहीं हुई थीं।


Download Android App
Download iOS App



