पुलवामा हमले में शहीद मसौढ़ी के संजय कुमार सिन्हा के परिवार को फ़्लैट, जदयू नेता नागेश्वर स्वराज ने की घोषणा

Summary :

निर्णय की सराहना करते हुए कहा की यह अच्छी पहल है और लोगों को इसे आत्मसात करना चाहिए तभी हम शहीद के परिवार को मदद कर सकेंगे।

पटना : पुलवामा हमले में शहीद हुए पटना के मसौढ़ी के तरेगना डीह निवासी सीआरपीएफ जवान संजय कुमार सिन्हा के परिवार को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए जदयू नेता सह ग्रेटर पटना फाउंडेनशन के संस्थापक नागेश्वर सिंह स्वराज ने एक फ्लैट देने का घोषणा किया है । श्री स्वराज ने बताया की उनका भोगीपुर एकतापुरम में बन रहे छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट में एक टू बीएचके का फ्लैट श्रद्धांजली स्वरूप रजिस्ट्री करने का निर्णय अपने पिता 85 वर्षीय सुखदेव सिंह एवं पत्नी सुचिता सिंह की अनुमति और मर्जी लेने के बाद लिया गया है , इसे कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए मसौढ़ी के पूर्व विधायक अरूण मांझी बुधवार को पटना के जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे ,इसके बाद कानूनी रूप से फ्लैट को शहीद संजय कुमार सिन्हा की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री करा दिया जायेगा , जदयू नेता पूर्व विधायक अरुण मांझी ने नागेश्वर स्वराज के परिवार द्वारा शहीद संजय कुमार सिन्हा के परिवार को फ्लैट देने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा की यह अच्छी पहल है और लोगों को इसे आत्मसात करना चाहिए तभी हम शहीद के परिवार को मदद कर सकेंगे।

Desk Team