झारखंड के विभिन्न अस्पतालों में पिछले तीन महीनों में सैकड़ बच्चों की हुयी मौत पर राज्य के पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी ने दुख व्यक्त किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि राज्य के विभिन्न अस्पताल में पिछले तीन महीने के दौरान कम से कम ९०० बच्चों की मौत हुई है और इसका प्रमुख कारण उचित इलाज का अभाव रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी केवल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने में लगे हैं और लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए वे आगामी १२ एवं १३ सितम्बर को डालटनगंज स्थित सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठेंगे। अगर इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो १५ सितम्बर से वे चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे, जिसकी शुरूआत रांची से होगी। उन्होंने कहा कि पलामू और गढ़वा में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। केवल पलामू में पिछले तीन महीने में ८२ बच्चों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



