मैसुरु:कर्नाटक के मैसुरु जिले में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात बिजली गिरने की पहली घटना में पिता पुत्र की मौत हो गयी। भारी बारिश के दौरान रवंदुर गांव में दोनों एक स्थान पर खड़े हुए थे तभी बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गयी। इनकी पहचान बीरी गौड़ा (45) तथा शवाकुमार (15) के रूप में हुई है। ये दोनों पेरियापटना तालुक के एम शेट्टी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में एम शेट्टी हल्ली के पास खेत में काम कर रही एक महिला की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। महिला की पहचान इरम्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



