पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से के प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनामिका पासवान ने वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज प्रखंड के जीए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाति के आधार पर दी जा रही शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा की बिहार कि शिक्षा व्यवस्था यहां तक गिर गई है। जहां जाति धर्म और वर्ण के हिसाब से अलग-अलग कक्षा में बच्चों को बांटकर पढ़ाया जा रहा है। जो राज्य के शिक्षा विभाग के कार्यकलाप पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।
अनामिका पासवान ने कहा कि इसी लोकसभा क्षेत्र से रामविलास पासवान सांसद हैं और वह अपने आप को दलित का बड़ा नेता मानते हैं और उन्हीं के क्षेत्र में दलित परिवार के बच्चे को जाति के आधार पर अलग शिक्षा दी जा रही है। जाति के आधार पर दी जा रही शिक्षा के कारण दलित परिवार के बच्चों के मन में जो पीड़ा उत्पन्न हुई होगी वह पीड़ा को मैं अच्छी तरह से समझ सकती हूं।
शायद बड़े घर में रहने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी को उन दलित परिवार के मासूम बच्चों की पीड़ा नहीं समझ में आए। अनामिका पासवान ने कहा कि मैं हर क्षेत्र में विफल बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मैं बिहार में गिरती कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य हर एक मुद्दे पर विफल होने के कारण उनसे नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे की मांग करती हूं। जिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में दलित बच्चों का अपमान हो वैसे मुख्यमंत्री को बिहार में शासन करने का कोई अधिकार नहीं।


Download Android App
Download iOS App



