बूढ़ी अम्‍मा के पैर पर था फ्रैक्‍चर,रास्ता भी भटक गई,ऐसे की UP पुलिस ने मदद

Summary :

अक्सर ऐसा होता है जब पुलिस के रवैये को लेकर तमाम तरह की सकारात्मक और नाकारात्मक खबरें आती रहती हैं।

अक्सर ऐसा होता है जब पुलिस के रवैये को लेकर तमाम तरह की सकारात्मक और नाकारात्मक खबरें आती रहती हैं। लेकिन इनमें ज्यादातर बार तो नकारात्मक खबरों का ही पलड़ा भारी होता है। वैसे आमजन में खाकी वर्दी को लेकर एक बेहद ही खराब छवि बन जाती है,लेकिन तमाम खरी-खोटी सुनने के बावजूद भी पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक  दिल छू लेने वाला वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये मामला यूपी पुलिस से जुड़ा हुआ है।
पुलिस वाले ने गोद में उठाकर पहुंचाया घर
इस वायरल वीडियो में एक पुलिसवाला बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर घर पहुंचाते हुए दिखाई दे रहा है। अब ट्विटर यूजर्स इस पुलिस वाले की खूब तारीफें कर रहे हैं। मामला अयोध्या के सैदपुर इलाके का है। जहां पर एक बूढ़ी महिला अपने घर का रास्ता भटक गई थी और अम्मा के एक पैर भी फ्रैक्चर हो रखा था,जिस वजह से वो चल नहीं पा रही थी। ऐसे में सैदपुर स्टेशन इनचार्ज जय किशोर अवस्थी ने जो किया उनके इस नेक काम की चारों ओर तारीफ हो रही है। 
इस वीडियो को ट्विटर पर अयोध्या पुलिस ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया है चलने में असमर्थ व भटक रही बुजुर्ग महिला को सैदरपुर चौकी इनचार्ज जयकिशोर ने उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। वहीं बुजुर्ग महिला ने पुलिस वाले के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद व दुआएं भी दी। @ayodhya_police के कार्य की हो रही है भूरी भूरी प्रशंसा।

ऐसा बताया जा रहा है कि जय किशोर अवस्थी पूजा पंडालों के निरीक्षण के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर उन्हें एक बूढ़ी अम्मा दिखी जो धीरे-धीरे चल रही थीं और काफी परेशान भी दिखाई दे रही थी। तब इस पुलिस वाले ने अपनी गाड़ी रोकी और बूढी अम्मा के पास उनकी सहायता करने के लिए पहुंचे। लेकिन उस बीच बूढ़ी अम्मा पुलिस को देखकर घबरा गई। लेकिन बाद में अम्मा ने बताया कि उन्हें पैदल चलने में परेशानी हो रही है और वो रास्ता भटक गई है। 
पहलवान पुर्वा गांव की रहने वाली इस अम्मा का नाम फूलमती है। इनकी उम्र 80 साल है। अम्मा अपने पति कालीराम के साथ यहां रहती है। बूढ़ी अम्मा की सहायता करते हुए स्टेशन इंचार्ज जय किशोर ने सिर्फ गाड़ी से ही नहीं बल्कि अपनी गोद में उठाकर अम्मा को उनके घर की दहलीज पर छोड़ा। 
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दी अपनी ऐसी प्रतिक्रियाएँ….


 

Desk Team