बेंगलुरु में एक चीनी नागरिक पर जानलेवा हमले की एक वारदात सामने आई है। ये घटना बेंगलुरु के इंदिरागनर इलाके की है। जहां एक यान नाम का लड़का रहता था। ये शख्स चीन से बेंगलुरु में बिजनेस के सिलसिले में आया था। वह शहर में एक दुकान खोलना चाहता है। इंदिरागनर इलाके से उसने मोबाइल एप के जरिए एक टैक्सी बुक की और उसका इंतजार करने लगा। जब वह कैब का इंतजार कर रहा था तभी कुछ बदमाशों की नजर यान पर पड़ी। लूटपाट करने के उद्देश्य से बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बाइक से आए लोगों ने उसपर चाकुओं से वार किए।
इस घटना के फौरन बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर यान की मदद की। पुलिस को देख कर बदमाश वह से फरार हो गए। पुलिस ने यान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि यान के चेहरे पर चाकुओं से हमला किया गया है। पुलिस ने बताया कि चीनी युवक की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App




