महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) सरकार में अहम शिवसेना ने मंगलवार को अपने पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसका हिंदुत्व स्वार्थी एवं खोखला है और भगवा पार्टी के ‘‘नव हिंदुत्ववादी’’ देश में विभाजन के पहले जैसा माहौल बना रहे हैं।
तो फिर उसे चलाना सही है
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में दावा किया कि भाजपा का हिंदुत्व से कोई लेनादेना नहीं है और हिंदू, मुसलमानों के बीच दरार उत्पन्न करने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। मराठी दैनिक पत्र में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा गया कि अगर ‘हनुमान चालीसा’ चलाने से चीन के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट जाते हैं, तो फिर उसे चलाना सही है। पार्टी ने प्रश्न किया कि क्या मस्जिद के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ चलाने से कश्मीरी पंडितों की समस्या का समाधान हो जाएगा, बेरोजगारी के मुद्दे हल हो जाएंगे।
UP MLC Election में BJP की बड़ी जीत पर CM योगी ने कहा- ‘जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ’
चुनाव जीतने के लिए दंगा कराने और दरार पैदा करने में इनकी भूमिका
सम्पादकीय में कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि भाजपा का हिंदुत्व स्वार्थी एवं खोखला है। इससे यह शक और गहराता जा रहा है कि चुनाव जीतने के लिए दंगा कराने और दरार पैदा करने में इनकी भूमिका है।’’ हिजाब विवाद और कुछ दक्षिणपंथी समूहों द्वारा मुसलमानों को मंदिरों के बाहर व्यापार करने की अनुमति नहीं देने की मांग जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा, ‘‘ भाजपा के नव हिंदुत्ववादी देश में विभाजन के पहले जैसा माहौल बना रहे हैं।’’
वहीं, दूसरी तरफ, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की थी और कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ‘‘ मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में ‘हनुमान चालीसा’ चलाई जाएगी।’’ दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को रामनवमी पर ‘मेस’ में मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर छात्रों के समूहों के बीच हिंसक झड़प का जिक्र करते हुए सम्पादकीय में कहा गया कि भाजपा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



