गोवा सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विश्वजीत राणे ने महाराष्ट्र की तरह गोवा में भी भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के शिवसेना नेता संजय राउत के बयान को सोमवार को खारिज कर दिया। राणे ने शिवसेना को ‘तीसरे दर्जे की पार्टी’ करार देते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के सभी 27 विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद कुमार सावंत के नेतृत्व से खुश हैं और गोवा में राजनीतिक अस्थिरता की कोई गुंजाइश नहीं है।
दिलचस्प बात यह है कि गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना का एक भी विधायक नहीं है। राणे ने कहा, ‘शिवसेना, गोवा में एक (गैर भाजपा) मोर्चा बनाने की बात कह रही है। कोई भी शिवसेना जैसी तीसरे दर्जे की पार्टी के साथ आकर राजनीतिक आत्महत्या नहीं करना चाहेगा।’
गौरतलब है कि शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को गोवा के कुछ गैर-भाजपा विधायकों के साथ बैठक के बाद कहा था कि Òआप जल्द ही गोवा में बड़ा बदलाव देखेंगे, जहां भाजपा ने अनैतिक तरीके से सरकार बनाई हुई है।’’


Download Android App
Download iOS App



