देहरादून : भाजपा ने देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के एलान के बाद से ही भाजपा में कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं।
कुछ ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो काफी समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। हालांकि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए इन्हें मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाई। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा काफी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर चुकी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रांतीय कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



