बेंगलुरु:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने आज कहा कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता के एस ईश्वरप्पा के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। श्री येदियुरप्पा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,’हम सभी एक हैं और हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। ‘ वहीं कुछ दिन पहले श्री ईश्वरप्पा ने भी कहा था कि पार्टी संगठित है और पार्टी में गुट संबंधी मतभेदों को ‘भारत-पाक युद्ध’ की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
श्री ईश्वरप्पा हालांकि सिद्दारमैया सरकार के चार साल के कार्यकाल की विफलताओं को गिनाने के लिए विधान सभा में विपक्ष के नेता की ओर से बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। वहीं श्री शेट्टार और पूर्व उप मुख्यमंत्री आर अशोक ने कहा कि वे पार्टी की ओर से आयोजित तीन कार्यक्रमों में भी पहले उपस्थित नहीं थे। केंद्रीय नेतृत्व ने श्री ईश्वरप्पा के बागी तेवरों को अनदेखा करते हुए श्री येदयुरप्पा को 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बनाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्री येदियुरप्पा और श्री शेट्टार दोनों ने सरकार के चार सालों के कार्यकाल की खामियों को उजागर करते हुए एक पुस्तिका जारी की थी।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



