पटना : बिहार में आन्ध्र प्रदेश तथा दुसरे राज्यों की मछली बिक्री बंद करने का सरकार के फैसले के खिलाफ विकासशील इंसान पार्टी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है। सरकार के इस फैसले से लाखों मछुआरा परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने ऐलान किया है कि प्रतिबंध हटने तक अनशन जारी रहेगा।
सन ऑफ मल्लाह श्री सहनी का कहना है कि विकासशील इंसान पार्टी द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे ‘माछ-भात’ भोज की अभूतपूर्व सफलता को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुरी तरह से परेशान हैं। इसी कारण से एक साजिश के तहत बिहार सरकार द्वारा बिहार में आन्ध्र प्रदेश तथा दूसरे राज्यों से आने वाली मछली की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। इससे लाखों मछुआरा परिवार के रोजगार तथा रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है।
पार्टी की ओर से गौतम बिंद, शिव बचन प्रसाद नोनिया, विजयंता बिंद, स्वर्णलता सहनी, अजय कुमार सहनी, बैद्यनाथ सहनी, राजकुमार सहनी, बालगोविंद बिंद, भगवान चौधरी, सागर केवट, प्रद्युम्न कुमार, व्यास निषाद, राजाराम मुखिया, रविंद्र मल्लाह, संतोष नागर, मिथुन कुमार, राजकुमार निषाद, हीरालाल निषाद, राजदेव प्रसाद, भगवान चौधरी, शिवजी चौधरी, उमेश प्रसाद निषाद, सुरेश सहनी, दिनेश निषाद, उमेश सिंह निषाद, राधेकृष्ण बिंद, जवाहर चौधरी, रामचंद्र सिंह निषाद, रामनंदन प्रसाद, पारस कुमार, राजेश कुमार बिंद, सदानंद सिंह निषाद, प्रह्लाद चौहान, संजीवन बिंद, महादेव कुमार, पुणेश्वर प्रसाद, डा. आनंदी प्रसाद, धर्मेंद्र चौहान, महादेव कुमार, संजीवन बिंद अनशन पर बैठे हैं।


Download Android App
Download iOS App



