भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार को महापौर और अन्य नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराना चाहिए। राकेश सिंह झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे थे।
उन्होंने मीडिया से कहा कि महापौर और नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का सरकार का निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने पर खरीदफरोख्त को बढ़वा मिलेगा, जो कि उचित नहीं है। राकेश सिंह ने दावा करते हुए कहा कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। गरीबों के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



