ममता बनर्जी ने उपचुनाव की जीत पर अखिलेश, मायावती और लालू को दी बधाई

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ी बढ़त बनाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, महान जीत। मायावती और अखिलेश जी को बधाई। अंत की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, अररिया और जहानाबाद जीतने पर लालू जी को बधाई। यह महान जीत है। पटना में अधिकारियों ने कहा है कि बिहार की इन जगहों पर अभी मतगणना अभी जारी है।

उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा उप चुनाव में बसपा के समर्थन से सपा ने लगभग विजयी बढ़त बना ली है। बिहार के अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजद, भाजपा से आगे है।

Desk Team