सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के जूनागढ़ का है और इसमें महिला एक कोबरा सांप को हाथ में पकड़ कर गरबा डांस करती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि इस वीडियो के वायरल होते ही पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया है।

नवरात्रि में आपने गरबा की धूम तो देखी ही है लेकिन ऐसा हैरान करने वाला गरबा पहली बार देखने को मिला है। उप वन सरंक्षक सुनील बेरवाल ने इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वीडियो के सामने आते ही जांच की गई जिसके बाद इसमें तीन महिलाओं के साथ पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

जिस व्यक्ति ने इस कार्यक्रम को आयोजित कराया था और सांप की आपूर्ति की थी पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
Sunil Berwal, Dy Conservator of Forest (Wildlife), Junagarh: Case registered against 5 persons in connection with a viral video in which young girls were seen performing Garba holding cobras at an event on 6 Oct.5 accused, including a 12-yr-old girl, produced in court. #Gujarat pic.twitter.com/kk3vUNNN4O
— ANI (@ANI) October 12, 2019
शिकायत दर्ज करने के बाद गरबा का आयोजन करने वाले नीलेश जोशी और जुमा जमाल साती जो कि लड़कियों को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग देता है इनके साथ तीन लड़कियों पर केस दर्ज कर दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि अदालत में इन सभी आरोपियों को पेश कर दिया गया है। इन सब में एक 12 साल की लड़की भी थी जिसे बच्चों की अदालत में पेश किया गया। वन्य अधिकारी ने कहा कि कोबरा सांपको पकड़ लिया है अब आगे की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



