मुख्यमंत्री का जीडीपी बताने वाला कैलकुलेटर मिले तो पीएम को भेज दूं

Summary :

‘मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की जीडीपी 32 फीसद बढऩे की बात कही है। जिस केलक्यूलेटर से जीडीपी निकाली गई मैं उसे ढूंढ रहा हूं।

हल्द्वानी : ‘मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की जीडीपी 32 फीसद बढऩे की बात कही है। जिस केलक्यूलेटर से  जीडीपी निकाली गई मैं उसे ढूंढ रहा हूं। यदि मिल जाए तो उस केलक्यूलेटर को पीएम नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण को भेजूंगा। क्या पता इस  केलक्यूलेटर से देश की जीडीपी भी बढ़ जाए। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। 
हल्द्वानी स्थित स्वराज भवन में पत्रकार वार्ता में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य सरकार पर  जमकर हमला बोला। कहा कि यदि जीडीपी वाकई में इतनी बढ़ी है तो राज्य में  प्रति व्यक्ति वार्षिक औसत आय साढ़े पांच लाख होनी चाहिए। मगर, राज्य में  प्रति व्यक्ति औसत आय एक लाख 75 हजार रुपये पर स्थिर है। 
सीएम ये बताएं कि  वह कौन सा जादू है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर जीडीपी गिरावट का असर राज्य पर  बिलकुल नहीं पड़ रहा। यहां सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  राहुल छिमवाल, कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश आदि मौजूद रहे।  पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेरोजगारी वृद्धि दर इस समय राष्ट्रीय औसत से भी ऊपर है। जहां देश में वर्तमान में बेरोजगारी वृद्धि दर का आंकड़ा सात फीसद है वहीं राज्य का आंकड़ा 13.50 फीसद है।

Desk Team