पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्थानीय आई0ए0एस0 कॉलोनी स्थित मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए0के0 सिन्हा के आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष बिहार विधानसभा श्री विजय कुमार चौधरी, प्रधान सचिव स्वास्थ्य श्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, सचिव खाद्य, उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



