मेघालय में कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में 21 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बनाना चाहती है। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 3 मार्च को आए नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कमलनाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मुकुल वासनिक के साथ मेघालय पहुंचे हैं। वे यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि नतीजे आने के तुरंत बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को कांग्रेस नीत सरकार बनाने का तरीका खोजने के लिए शिलॉन्ग भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए जरूरी विधायकों की संख्या है। ईसाई बहुल मेघालय में बीजेपी ने मात्र 2 सीटें जीती लेकिन उसकी सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने 19 सीटें जीती।
बीजेपी और एनपीपी दोनों को मिलाकर सीटों की संख्या कांग्रेस के बराबर है। इसके अलावा एनसीपी को 1, हिल स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी को 2, युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 6, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को 4 और केएचएनएएम को 1 सीटें मिली है जबकि 3 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं। 13 सीटें जीतने वाली छोटी पार्टियां सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



