केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 27 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां परेड का निरीक्षण किया और सलामी दी। इस अर्धसैनिक बल को दंगा रोधी और भीड़ नियंत्रण के कार्य में महारत हासिल है।
परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से दंगाई थर-थर कांपते हैं। वो फोर्स के आने की खबर सुनते ही वहां से भाग जाते हैं। आरएएफ की मौजूदगी से दंगे होने की कोई भी संभावना खत्म हो जाती है। ‘आज ही के दिन 1992 में आरएएफ की स्थापना की गई थी। इतने कम समय के अंदर आरएएफ ने देश और दुनिया दोनों मानकों में अपनी विश्वसनियता बनाने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की है।

इसी कार्यक्रम के दौरान अमित शाह सीआरपीएफ के 20 वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित किया। क्योंकि 7 अक्टूबर 1992 को आरएएफ को सीआरपीएफ के एक विशेष दंगा-नियंत्रण विंग के तौर पर बनाया गया था। जानकारी के लिए बता दे की हर साल 30 सितंबर को अहमदाबाद (गुजरात) में आरएएफ की 100 बटालियन परेड का आयोजन करती है।


Download Android App
Download iOS App



